लखनऊ में सजेगा जनजातीय संस्कृति का अंतरराष्ट्रीय मंच, कजाकिस्तान से जिम्बाब्वे तक के कलाकार बिखेरेंगे जलवा
लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक जनजातीय संस्कृति का अंतरराष्ट्रीय उत्सव सजेगा। यूपी दर्शन पार्क, गोमतीनगर में होने वाले इस आयोजन में देश के 12 राज्यों के 500 से अधिक कलाकार अपनी लोककला पेश करेंगे, जबकि कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी मंच पर आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 नवंबर को उत्सव का शुभारंभ करेंगे और आम लोगों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।