मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की माताजी का अंतिम संस्कार आज, जानें कहां होगी अंतिम क्रिया

21 Nov 2026, 04:31 AM • मानवाधिकार मीडिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज हरिद्वार के चंडी घाट पर किया जाएगा, जिसमें आचार्य बालकृष्ण समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम अपने पैतृक गांव पहुंचकर मां के अंतिम दर्शन कर चुके हैं; अंत्येष्टि के बाद वे लखनऊ लौटेंगे।