काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात होंगे केंद्रीय सशस्त्र बल, यूपी कैबिनेट ने 4.19 एकड़ जमीन देने पर लगाई मुहर
श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा और मजबूत होगी। यूपी कैबिनेट ने धाम और ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को 4.19 एकड़ सरकारी जमीन 90 साल के निःशुल्क पट्टे पर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नमो घाट के पास किला कोहना और आदिकेशव घाट के पास सरायमोहना में CRPF के दो नए बेस बनेंगे। इस जमीन का बाजार मूल्य करीब 44 करोड़ रुपये आंका गया है।