विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव! योगी कैबिनेट ने बढ़ाया प्रशासकों का कार्यकाल
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव अब 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद होने की संभावना बढ़ गई है। योगी कैबिनेट ने ग्राम पंचायतों में प्रशासक के रूप में काम कर रहे निवर्तमान प्रधानों का कार्यकाल छह महीने और बढ़ाने के लिए अध्यादेश के मसौदे को मंजूरी दे दी है। ओबीसी आरक्षण तय करने वाले आयोग का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है, इसलिए चुनाव में देरी हो रही है।