मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

यूपी के सभी 75 जिलों में आज शाम 6 बजे होगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, दो मिनट तक बजेंगे सायरन

22 Nov 2026, 06:28 AM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज शाम 6 बजे एयर रेड ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी। दो मिनट तक हवाई हमले की चेतावनी वाला सायरन बजेगा और कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। पुलिस, दमकल, स्वास्थ्य विभाग और आपदा राहत दल इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे, और अंत में ऑल-क्लियर सायरन बजाकर स्थिति सामान्य होने का संकेत दिया जाएगा।