राधे-राधे के नारे पर सपा-अखिलेश को केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने घेरा, 2027 चुनाव का भी किया जिक्र
उत्तर प्रदेश में राधे-राधे के नारे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के मथुरा चिंतन शिविर में दिए गए राधे-राधे, कमल खिला दे नारे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के तंज के बाद दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया है। मौर्य ने कहा कि सपा पहले जय श्रीराम से घबराती थी, अब राधे-राधे सुनकर भी बेचैन है, और दावा किया कि 2027 में भाजपा फिर सरकार बनाएगी।