पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना एथेनॉल का केंद्र, गन्ना बेल्ट की मिलों से निकल रहा ग्रीन फ्यूल
पश्चिमी उत्तर प्रदेश अब चीनी उत्पादन के साथ-साथ एथेनॉल का बड़ा केंद्र बन गया है, जहां गन्ना बेल्ट की मिलें ग्रीन फ्यूल का उत्पादन कर रही हैं। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ और बिजनौर की मिलों में एथेनॉल उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है। शामली की ऊन चीनी मिल में 300 केएल क्षमता का डिस्टलरी प्लांट शुरू हुआ है, जिसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एथेनॉल प्लांट माना जा रहा है।