अयोध्या से जनकपुर के लिए रवाना हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से अयोध्या से जनकपुर धाम के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अयोध्या धाम स्टेशन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। 604 किलोमीटर लंबी यह साप्ताहिक ट्रेन 17 आधुनिक कोचों के साथ 28 नवंबर से नियमित रूप से चलेगी।