मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

ताजमहल में CISF जवानों ने पर्यटकों को पीटा: बच्चे को लेकर हुआ विवाद, दिल्ली से परिवार के साथ घूमने आया था परिवार

23 Nov 2026, 08:35 PM • मानवाधिकार मीडिया

आगरा के ताजमहल के पूर्वी गेट पर रविवार शाम पर्यटकों और सीआईएसएफ जवानों के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दिल्ली से आए साजिद का तीन साल का बेटा भीड़ में कुछ देर के लिए बिछड़ गया था, और बच्चे को सौंपने से पहले आधार कार्ड मांगे जाने पर कहासुनी हो गई। इस दौरान एक युवक बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जबकि सीआईएसएफ ने मारपीट के आरोप से इनकार करते हुए वीआईपी गेट को लेकर विवाद होने की बात कही है।