मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

दुनिया की बड़ी कंपनियों को लुभा रहा है उत्तर प्रदेश, GCC हब बनने की तैयारी तेज

23 Nov 2026, 12:27 PM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश दुनिया की बड़ी कंपनियों को आकर्षित कर वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) का बड़ा हब बनने की तैयारी में है। अक्टूबर 2026 के अंत में मंत्रिमंडल ने गौतमबुद्ध नगर में चार जीसीसी परियोजनाओं को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी करने की मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में कुल 1,709.84 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश है, जिससे कुशल और अच्छे वेतन वाली नौकरियां बनने की उम्मीद है।