महंगाई में एक और तड़का; लखनऊ, अयोध्या-आगरा समेत कई जिलों में सीएनजी-पीएनजी के रेट बढ़े
उत्तर प्रदेश के पांच शहरों — लखनऊ, आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुलतानपुर — में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। ग्रीन गैस लिमिटेड ने सीएनजी दो रुपये प्रति किलो और घरेलू पीएनजी एक रुपये प्रति एससीएम महंगी की है। नई दरें 22 नवंबर की सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं; लखनऊ और आगरा में सीएनजी अब 110 रुपये प्रति किलो मिल रही है।