आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने स्कूली बस में मारी टक्कर, 4 छात्रों की मौत; 22 घायल
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूली बस में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि करीब 22 बच्चे घायल हुए हैं। बस में कौशांबी के करीब 50 छात्र और शिक्षक सवार थे, जो मथुरा-वृंदावन की यात्रा से लौट रहे थे; घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।