मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

RBI का 84% सोना देश में लौटा! जानें कहां रखा है बाकी गोल्ड और क्यों बदली रणनीति

26 Nov 2026, 10:29 AM • मानवाधिकार मीडिया

भारतीय रिज़र्व बैंक के कुल 880.52 टन सोने के भंडार में से अब 740.13 टन सोना देश में ही रखा है, यानी करीब 84 प्रतिशत। बाकी लगभग 140 टन सोना विदेश में है। यह नई खरीद नहीं है, बल्कि पहले से मौजूद सोने को विदेश से वापस लाकर देश में रखने की प्रक्रिया है। देश के भीतर सोने का बड़ा हिस्सा मुंबई और नागपुर के उच्च सुरक्षा वाले भूमिगत वॉल्ट्स में रखा जाता है, जहाँ सख्त सुरक्षा और नियमित ऑडिट की व्यवस्था है।