'अखिलेश मुख्यमंत्री बनें, लेकिन 100 से कम सीटों पर समझौता नहीं'; यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस की दो टूक
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान बढ़ गई है। कांग्रेस ने साफ कहा है कि वह अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है, लेकिन 100 से कम सीटों पर कोई समझौता नहीं करेगी। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि गठबंधन में कांग्रेस की हिस्सेदारी सम्मानजनक होनी चाहिए।