26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि
साल 2008 में 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमलों को आज 18 साल पूरे हो गए हैं। 60 घंटे तक चले इन हमलों में जान गंवाने वाले बलिदानियों और निर्दोष लोगों को देश भर में श्रद्धांजलि दी जा रही है। मुंबई एक बार फिर उस काली रात की यादों के बीच शहीदों को नमन कर रही है।