लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 56 इंस्पेक्टरों का तबादला, अलग-अलग कमिश्नरेट में मिली नई तैनाती
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 56 इंस्पेक्टरों के तबादले का आदेश जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के इस फैसले के तहत इन अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में नई तैनाती दी गई है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले किए गए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।