आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आदेश किया रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई का आदेश रद्द कर दिया है। अदालत ने उन्हें एक महीने के भीतर सरेंडर कर दोबारा जेल जाने का आदेश दिया है। यह मामला 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या से जुड़ा है, जिसमें आनंद मोहन को दोषी ठहराया गया था।