CJP नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआट नोटिस..., सरकार ने हाई कोर्ट में बताया
कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोका गया था, जिसके खिलाफ उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केंद्र सरकार ने अदालत को बताया है कि उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी है और पासपोर्ट से जुड़ा मामला भी विचाराधीन है। इस रोक को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है और मामले की सुनवाई जारी है।