Rewa news: विकसित भारत युवा संवाद – युवाओं ने संविधान की प्रस्तावना का लिया संकल्प
संविधान दिवस पर रीवा के शासकीय विधि महाविद्यालय में 'विकसित भारत युवा संवाद – संविधान संस्करण' का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में युवा आइकॉन रचित मिश्रा ने विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका पर प्रस्तुतीकरण दिया, जबकि खेल आइकॉन कुशल थापा और बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांत सेन ने युवाओं को प्रेरित किया। अंत में सभी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर उसके आदर्शों और मूल्यों के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया।