सपा पर हमलावर इमरान मसूद को कांग्रेस चीफ खरगे की नसीहत, बोलने से ज्यादा उन्हें...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लखनऊ में संविधान दिवस के कार्यक्रम में सांसद इमरान मसूद को नसीहत देते हुए कहा कि बोलने से ज्यादा काम की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सीटों पर चर्चा के बीच सबको मिलकर काम करना होगा, क्योंकि आपस में लड़ते रहने से किसी को कुछ नहीं मिलेगा। खरगे ने भरोसा जताया कि एकजुट होकर काम किया गया तो जीत जरूर मिलेगी।