प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #8 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #9 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

महिला सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरी कोल्हुई पुलिस, निकाला पैदल मार्च मिशन शक्ति के तहत महिलाओं बालिकाओं को किया जागरूक

महिला सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरी कोल्हुई पुलिस, निकाला पैदल मार्च

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं बालिकाओं को किया जागरूक

महराजगंज। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार शाम करीब छह बजे कोल्हुई पुलिस ने मुख्य चौराहे पर पैदल मार्च निकालकर जागरूकता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
पैदल मार्च के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने स्थानीय महिलाओं, बालिकाओं और नागरिकों से संवाद कर उन्हें किसी भी तरह की छेड़छाड़ उत्पीड़न या घरेलू हिंसा की स्थिति में चुप न रहने और पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने महिला हेल्पलाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112 के उपयोग की जानकारी भी दी।पुलिस टीम ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। साथ ही महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने का संदेश दिया।
इस दौरान महिला उपनिरीक्षक प्रिया वर्मा, उपनिरीक्षक राजीव सिंह, उपनिरीक्षक रवि प्रकाश यादव, महिला कांस्टेबल मुनिता यादव, पिंकी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram