उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल के 32,679 पदों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। करीब 28.86 लाख अभ्यर्थियों ने इस भर्ती में हिस्सा लिया था। अभ्यर्थी uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट और कटऑफ भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। लंबे इंतजार के बाद परिणाम आने से अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है। भर्ती में ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन आरक्षण नियमों के अनुसार हुआ है। बोर्ड ने परिणाम से जुड़ी सभी जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की हैं।