प्रमुख समाचार
खबर #1 Tiger Shroff Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने की पीसी, जानें क्या कहा ✦
खबर #2 फ़्रांस के पीएम ने हिंसा के ज़िम्मेदार लोगों को कहा 'चोर' और 'ठग', वाम दलों पर साधा निशाना ✦
खबर #3 'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', खरगे की चिट्ठी का रिजिजू ने दिया जवाब ✦
खबर #4 सौरव दास और आशुतोष रांका फिलहाल जेल में ही रहेंगे, दो दिन बढ़ी न्यायिक हिरासत ✦
खबर #5 अमेरिका ने ईरान को जिस 'मदर ऑफ़ ऑल बॉम्ब्स' की धमकी दी, वो कितना ख़तरनाक है? ✦
खबर #6 'सैफई का कोई यादव जेल चला जाए तो..' इंडी गठबंधन और अखिलेश यादव से असदुद्दीन ओवैसी की दो टूक- मुझे आपकी तकलीफ... ✦
खबर #7 मॉडल श्रद्धा इंटरव्यू देकर निकली, लखनऊ पुलिस खोजती रह गई: आगरा एक्सप्रेस-वे पर बाइट दी, पुलिस की 10 टीमें 1... ✦
खबर #8 कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में 19 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने बताया 91 साल में पहली बार ऐसा हादसा ✦
खबर #9 न कोई नेता, न कोई रणनीति... दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जुटी भीड़ कैसे दिशाहीन हो गई ✦
खबर #10 कल का मौसम, 20 अक्टूबर: मंगलवार को 9 राज्यों में होगी बारिश, 50-60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं ✦
खबर #11 PAK ये कैसी मदद कर रहा? बेखौफ हूतियों ने मार डाले सऊदी समर्थित 53 यमनी सैनिक! ✦
खबर #12 'हूती अब ईरान की कठपुतली नहीं रहे', खाड़ी में बढ़ा रहे ताकत, एक्सपर्ट ने भारत को दी बड़ी सलाह ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Tuesday, 20 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » ब्रेकिंग न्यूज़ » खबर का पेज

नवागत जिलाध्यक्ष का कोल्हुई में भव्य स्वागत, गूंजे नारे भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष हृदय उपाध्याय का कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे से किया अभिनंदन

नवागत जिलाध्यक्ष का कोल्हुई में भव्य स्वागत, गूंजे नारे  भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष हृदय उपाध्याय का कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे से किया अभिनंदन

नवागत जिलाध्यक्ष का कोल्हुई में भव्य स्वागत, गूंजे नारे

भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष हृदय उपाध्याय का कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे से किया अभिनंदन

महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय कुमार उपाध्याय का शनिवार शाम पांच बजे उपनगर कोल्हुई कस्बे में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा अभूतपूर्व व ऐतिहासिक स्वागत किया गया। मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न कर लौटे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता को अपने बीच पाकर भारी उत्साह का प्रदर्शन किया।भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय कुमार उपाध्याय मूल रूप से कोल्हुई उपनगर के ही निवासी हैं जिसके कारण स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं में उनके मनोनयन को लेकर दोगुना उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार शाम जैसे ही वह मंडल की बैठक संपन्न कर कोल्हुई कस्बे की सीमा में दाखिल हुए, पहले से ही मुस्तैद भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।पूरा माहौल भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान हो उठा।कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय व्यापारियों, समाजसेवियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवागत जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है उस पर वह पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जिले के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस अभिनंदन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, मंडल पदाधिकारी, ग्राम प्रधान और भारी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें