भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया है। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। उम्र संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें विशेष देखभाल में रखा गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अस्पताल पहुंचकर उनसे मिले और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पार्टी के कई नेताओं और समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जरूरत के मुताबिक आगे भी हेल्थ बुलेटिन जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि आडवाणी लंबे समय से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर हैं और ज्यादातर समय घर पर ही रहते हैं।
विज्ञापन | Advertisement


