प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा को पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने होंगे, क्या होता है Peace Bond? सिग्नेचर ना करें तो क्या होगा ✦
खबर #2 'अरुणाचल बॉर्डर पर भारत और चीन आमने-सामने बने हुए हैं', आईटीबीपी डीजी के बयान पर सियासत गरमाई ✦
खबर #3 अज़रबैजान का अतेशगाह अग्नि मंदिर, जहाँ देवनागरी में लिखा है श्री गणेशाय नमः, जानिए इतिहास ✦
खबर #4 Tiger Shroff Firing Case Update: राधा-बबीता ने दी पिस्तौल, फिर मुंबई के घने जंगलों में की प्रैक्टिस... तब टाइगर को बनाया निशाना ✦
खबर #5 ट्रम्प की ईरान पर फिर हमले की धमकी: तेहरान बोला- ऐसा किया तो समुद्र में बिछी इंटरनेट केबल काट देंगे; इससे ब... ✦
खबर #6 'लोकभवन की रसोई में सिर्फ शाकाहारी खाना बनेगा', केरलम के राज्यपाल ओम माथुर के आदेश पर विवाद ✦
खबर #7 दिल्ली के कारोबारियों ने राहुल को लेटर लिखा: कहा- 1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली न करें; दिवाली में ₹10 ... ✦
खबर #8 लॉरेंस बिश्नोई का जानी दुश्मन, एल्विश के घर फायरिंग, कौन है मोस्ट वांटेड गैंगस्टर 'छोटा डॉन हिमांशु भाऊ'? ✦
खबर #9 रैपिडो राइडर मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर JeM का आतंकी, महाराष्ट्र ATS ने मुंबई के माहिम इलाके से किया गिरफ्तार ✦
खबर #10 सड़क निर्माण के दौरान हुआ खौफनाक धमाका, कहीं हाथ तो कहीं पैर मिला... 4 लोगों की दर्दनाक मौत ✦
खबर #11 सऊदी अरब में ड्रोन हमले ने उजाड़ दिया गोरखपुर का परिवार, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया ✦
खबर #12 हवा में टकरा गए दो विमान, उड़ गए परखच्चे; सभी पायलटों की मौत ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Saturday, 24 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
अहमदाबाद कालूपुर में 4 नए प्लेटफॉर्म, 27 अक्टूबर को निरीक्षण  •  राजस्थान पंचायत चुनाव: आज 16 जिलों में मतदान, 85 लाख मतदाता  •  दिल्ली मेट्रो के पोस्टर मामले में एफआईआर, सरकार पर उठाए सवाल  •  पटना में आज चार घंटे तक बिजली कटौती, कई इलाके प्रभावित  •  महाराष्ट्र पुलिस में 250 पूर्व अग्निवीर भर्ती, बिना  •  हरियाणा में निजी बिजली लाइसेंस पर रोक, गुरुग्राम-नूंह का मामला  •  जनमन आवास ठगी पर एक्शन, छत्तीसगढ़ में तीन ठेकेदारों पर एफआईआर  •  टाटानगर-जयपुर सीधी ट्रेन 26 अक्टूबर से, पुरानी मांग  •  अहमदाबाद में आज से लिटरेचर फेस्टिवल, सात देशों के लेखक जुड़ेंगे  •  कैलाश खेर और फराह खान पहुंचे जयपुर, सिटी पैलेस में समारोह
होम » मनोरंजन » खबर का पेज

फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख के साथ गाने में दिखेंगी दीपिका पादुकोण

फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख के साथ गाने में दिखेंगी दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दोनों आगामी फिल्म ‘किंग’ में एक विशेष गाने में साथ नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता 26 अक्टूबर से मुंबई में इस गाने की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं। गाने को मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ कर सकती हैं, हालांकि गाने के नाम, संगीतकार और नृत्य शैली से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

शाहरुख और दीपिका की जोड़ी पहले भी कई फिल्मों में दर्शकों की पसंद बन चुकी है। दोनों ने पहली बार 2007 में फराह खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में साथ काम किया था, जिससे दीपिका ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद दोनों रोहित शेट्टी की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, फराह खान की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और 2023 में सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ में नजर आए। इसी साल ‘जवान’ में दीपिका ने विशेष भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन | Advertisement

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में होंगे और उनकी बेटी सुहाना खान भी अभिनय कर रही हैं। इसे सुहाना के बड़े पर्दे के करियर की महत्वपूर्ण शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, जैकी श्रॉफ, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी नजर आएंगे। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें