महराजगंज। जिले कोल्हुई थाना क्षेत्र के एकसड़वा चौराहे पर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।सूचना मिलते ही जोगियाबारी चौकी प्रभारी पंकज सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया जहां उसका उपचार कराया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल की पहचान नौतनवा थाना क्षेत्र के बनवाटरी गांव के पास स्थित पड़रहवा गांव के निवासी के रूप में बताई जा रही है। इस संबंध में चौकी इंचार्च अमित सिंह ने बताया अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है घायल व्यक्ति के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन | Advertisement
