भारत और न्यूजीलैंड के बीच पाँच मैचों की वनडे सीरीज़ में टीम इंडिया 2-0 से आगे है। सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा, जहाँ जीत दर्ज कर भारत 3-0 की अजेय बढ़त बना सकता है। हैमिल्टन में भारत का रिकॉर्ड कमज़ोर रहा है — यहाँ खेले 12 वनडे में से सिर्फ तीन में जीत मिली है, इसलिए यह मुकाबला टीम के लिए बड़ी चुनौती है। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा, टॉस सात बजे है।
स्रोत: भास्कर हिंदी — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://www.bhaskarhindi.com/cricket/the-deciding-match-of-the-odi-series-will-be-played-in-hamilton-what-time-will-the-match-begin-1389506
विज्ञापन | Advertisement



