प्रमुख समाचार
खबर #1 अमेरिका मिडटर्म चुनाव: ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के पांच कारण ✦
खबर #2 इजरायल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियां आइज़ेनकोट को सरकार बनाने में समर्थन देने को तैयार ✦
खबर #3 सीवान में दुकानदार को जिंदा जलाने का आरोप, छह घंटे NH जाम ✦
खबर #4 तीन महीने बाद चुनाव आयोग ने बदला फैसला, फिर सौंपी वरिष्ठ चुनाव आयुक्त को IT विभाग की निगरानी ✦
खबर #5 अग्निपथ योजना: सेना में अग्निवीरों को अब मिलेगा छह साल का कार्यकाल, जानिए अहम सवालों के जवाब ✦
खबर #6 मोदी जी तो बाद में आएंगे, पहले इनसे करें चर्चा; राहुल गांधी के चैलेंज पर अमित शाह का पलटवार ✦
खबर #7 'शीघ्र सुनवाई एक मौलिक अधिकार है', सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कोई कानून और नियम संविधान से ऊपर नहीं ✦
खबर #8 मेलानिया ट्रंप व्हाइट हाउस में करेंगीं रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों की मेज़बानी ✦
खबर #9 उत्तराखंड के चारधाम में तापमान माइनस 8°C से कम: तमिलनाडु समेत 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में AQI ... ✦
खबर #10 नवी मुंबई में घर के बाहर दो युवतियों पर अंधाधुंध फायरिंग, दोनों गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने मुख्य आरोपी दबोचा ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में हार के बाद क्या ट्रंप से दूरी बना रहे हैं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस? ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल  •  चक्रवात ‘मुरासु’ से आंध्र प्रदेश में 8 मौतें, ₹1,918 करोड़ से अधिक का नुकसान  •  एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठा खिताब जीता  •  लखनऊ में प्लॉट खरीदने का सपना हुआ पूरा! LDA ने 2,243 भूखंडों की निकाली लॉटरी, आज फिर खुलेगी किस्मत  •  मंदिरों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, कई जिलों में मिले ई-मेल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, लखनऊ में भी बढ़ाई गई चौकसी  •  लखनऊ नगर निगम का एक्शन, 3 कर्मचारी सस्पेंड, 2 की सेवा समाप्त, सफाई पर CM योगी ने जताई थी नाराजगी  •  दिवाली से पहले UP सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस  •  लखनऊ: योगीजी, नमकीन ले लीजिए… नन्ही वाची की आवाज पर ठहर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  •  250 करोड़ से होगा लखनऊ में विकास, रामायण की थीम पर बनेगा लक्ष्मण पार्क; सड़क निर्माण के लिए भी बजट पास
होम » राष्ट्रीय » खबर का पेज

‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी

‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि फास्ट पेट्रोल वेसल लेस्पवार (Fast Patrol Vessel Lespwar) सेशेल्स कोस्ट गार्ड को सौंपना दोनों देशों के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ती साझेदारी का एक और अहम कदम है।

पीएम मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट करते हुए लिखा, “मैंने राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर फास्ट पेट्रोल वेसल लेस्पवार, एम्बुलेंस और एसडीएफ (सेशेल्स डिफेंस फोर्स) के लिए यूटिलिटी वाहनों के हस्तांतरण समारोह में हिस्सा लिया।” उन्होंने कहा, “फास्ट पेट्रोल वेसल लेस्पवार को सेशेल्स कोस्ट गार्ड को सौंपना भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उन कई पहलों में से एक है, जिनके जरिए भारत लगातार सेशेल्स की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने में उसका साथ दे रहा है।”

विज्ञापन | Advertisement

आपको बता दें, भारत में बने इस फास्ट पेट्रोल वेसल के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स को छह एम्बुलेंस, दस यूटिलिटी वाहन, और पांच लेजर रेडियल नावें भी सौंपीं। इनका मकसद सेशेल्स की समुद्री निगरानी और उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की सुरक्षा को और मजबूत करना है। पीएम मोदी ने कहा, “भारत को इस बात पर गर्व है कि वह सेशेल्स का एक भरोसेमंद साथी बनकर हर कदम पर उसके साथ खड़ा है। हम दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत करने और समुद्री क्षमताओं को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।”

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस की स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने और दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के लिए वहां पहुंचे। सेशेल्स का राष्ट्रीय दिवस (National Day) हर साल 29 जून को मनाया जाता है। 1976 में इसी दिन सेशेल्स को स्वतंत्रता मिली थी, और इस वर्ष (2026 में) देश अपनी स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती (50वीं वर्षगांठ) मना रहा है।

पीएम मोदी की सेशेल्स की दूसरी सरकारी यात्रा है। इससे पहले इसी साल राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भारत की सरकारी यात्रा पर आए थे।

पीएम मोदी के दौरे से पहले सेशेल्स के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, “भारत, सेशेल्स का सबसे करीबी और भरोसेमंद विकास साझेदारों में से एक है। भारत ने बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और कई सामुदायिक विकास परियोजनाओं में लगातार सहयोग दिया है। साथ ही दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।”

राष्ट्रपति कार्यालय ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती और मजबूत साझेदारी का प्रतीक है। दोनों देशों के बीच 1976 में सेशेल्स की आजादी के बाद से राजनयिक संबंध बने हुए हैं। (इनपुट-आईएएनएस)

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें