बाली जात्रा को मिलेगी वैश्विक पहचान: यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल होगा उत्सव, राष्ट्रपति मुर्मू को भरोसा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि ओडिशा के ऐतिहासिक बाली जात्रा उत्सव को एक दिन यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में जरूर जगह मिलेगी और इसे दुनियाभर में पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह देश का इकलौता ऐसा उत्सव है जो समुद्री इतिहास से जुड़ा है। बाली जात्रा को भारत की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में पहले ही शामिल किया जा चुका है। कटक में 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलने वाले इस मेले में पिछले वर्षों में 50 लाख से ज्यादा लोग आए थे और इस बार करीब 60 लाख लोगों के आने की उम्मीद है।