उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट को शुद्ध करने के लिए चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बीच चुनाव आयोग ने डुप्लीकेट नाम खोजने वालों को पुरस्कार देने की मुहिम शुरू की है। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि इनाम की दोगुनी राशि चुनाव आयोग के दोषी उच्चाधिकारियों या डुप्लीकेट वोटर न पकड़ पाने वाला फॉल्टी सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी से वसूलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा न हुआ तो जनता के टैक्स का पैसा ही जनता को देकर एक और चपत लगाई जाएगी।
विज्ञापन | Advertisement
स्रोत: ABP News — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://www.abplive.com/states/up-uk/akhilesh-yadav-reaction-on-up-election-commission-reward-for-those-who-uncover-duplicate-voters-3214151



