दिल्ली से बिहार, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद के हवाई किराए पिछले 15 दिनों में 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं, जिससे आम यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर एयरलाइंस की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। छठ पर्व और 20 नवंबर से शुरू हो रहे शादी के सीजन में घर लौटने वाले लाखों लोगों के लिए महंगा किराया बड़ी परेशानी बन गया है।
विज्ञापन | Advertisement
स्रोत: Navbharat Live — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://navbharatlive.com/business/air-travel-from-delhi-to-bihar-mumbai-bengaluru-ahmedabad-hyderabad-has-doubled-in-cost-sdr12



