आठ महीने बाद भी नाबालिग का सुराग नहीं, मुंडली चौकी पुलिस पर उठे सवाल
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र की मुंडली पुलिस चौकी एक बार फिर चर्चा में है। नाबालिग के कथित अपहरण/लापता होने के मामले में मुकदमा दर्ज हुए करीब आठ महीने बीत चुके हैं लेकिन अब तक नाबालिग की बरामदगी नहीं हो सकी है। इसे लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन करीब आठ महीने बीतने के बाद भी नाबालिग का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली।परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले में तेजी लाकर नाबालिग की शीघ्र बरामदगी और दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले को लेकर महराजगंज पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर शिकायत का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष कोल्हुई को आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद कोल्हुई पुलिस क्या कार्रवाई करती है। करीब एक सप्ताह से मुंडली पुलिस चौकी लगातार विभिन्न मामलों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में जिले के आला अधिकारी चौकी की कार्यप्रणाली को लेकर क्या कदम उठाते हैं इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोल्हुई पुलिस की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी थी।