कप्तान साहब! चौकी से से 200 मीटर दूर हरे आम के पेड़ों पर चली आरी मुड़ली पुलिस चौकी सुर्खियों में
कप्तान साहब! चौकी से 200 मीटर दूर हरे आम क
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र की मुंडली पुलिस चौकी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर हरे-भरे आम के पेड़ों की कथित अवैध कटान का है। खुलेआम पेड़ों पर आरी चलने की सूचना के बाद ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों में नाराजगी व्याप्त है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौकी के बेहद करीब हरे आम के पेड़ों की कटाई लगातार की जा रही है लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। मामले को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई।मामले का संज्ञान लेते हुए महराजगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर संबंधित शिकायत के आधार पर थानाध्यक्ष कोल्हुई को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।अब लोगों की निगाहें कोल्हुई पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। देखना यह होगा कि अवैध कटान के आरोपों की जांच के बाद जिम्मेदारों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है। इसकी जानकारी जब पुलिस चौकी इंचार्ज हरीश मौर्या से जानकारी करने की कोशिश की गई तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं की।