Latest News
FTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचार

अपर जिलाधिकारी ने शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर सई नदी में किया दीपदान

Published on: 06-01-2025

रायबरेली। किसान आन्दोलन में शहीद हुए किसानों की याद में शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ व अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) अमृता सिंह आदि अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों व व्यापारियों द्वारा सई नदी के तट पर दीपदान एवं भारत माता मंदिर में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि सई नदी के पुनीत तट पर अंग्रेजों की नीतियों के खिलाफ किसानों ने एक बड़ा आन्दोलन किया जिसमें कई किसान शहीद हुए। उन्होंने कहा कि यह आजादी हमारे पूर्वजों के अथक संघर्षो के बाद मिली है। हम सभी को इसका महत्व समझना चाहिए।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी की कीमत हम सबको समझनी चाहिए। हमें अपने पूर्वजों द्वारा दिये गये बलिदान का सम्मान करना चाहिए।

शहीद श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन 07 जनवरी 2025, को पूर्वान्ह 11:30 बजे शहीद स्मारक स्थल मुंशीगंज में मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें अमर शहीदों को जिलाधिकारी/गणमान्य नागरिकों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।

इस अवसर पर समाजसेवी महिंदर अग्रवाल, पूनम तिवारी, अनिल कुमार मिश्रा अध्यक्ष जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी आदि लोगों उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel