Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

कृषि पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी

Follow

Published on: 28-12-2024

 

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों के साथ-साथ विभगीय पदाधिकारी को भी योजनाओं के अनुश्रवण का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी श्री विवेक बिरूआ द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना एग्री स्मार्ट ग्राम योजना के तहत चयनित ग्राम- गोड़गोड़ा, प्रखंड जमशेदपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने एग्री स्मार्ट योजना अंतर्गत चलाई जा रही योजना का निरीक्षण किया एवं कृषि विभाग की ओर से 100 किसानों के बीच सब्जी बीज का कीट उपलब्ध कराया।

कृषि पदाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में पाया कि 5 एचपी सोलर लिफ्ट सिंचाई हेतु स्थल का चयन कर लिया गया । NFSM योजना अंतर्गत 70 किसानों को सरसों का बीज दिया गया जिसका कुल भूमि का रकवा 30 हेक्टेयर है। उन्होने 20 किसानों के खेतों में जाकर लगाए गए फसल का जायाजा लिया ।

प्रगतिशील किसान नरेश किस्को के द्वारा नेपियर ग्रास की खेती के साथ ही थाई बैर के 120 पौधा का पौथारोपण किया गया जो अब फल उत्पाद अवस्था में है। उन्होने बताया कि इस गांव में प्राकृतिक कृषि संसाधन केंद्र की स्थापना की जायेगी जिससे प्राकृतिक खेती को क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा। साथ ही मिनी कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जाएगा जिससे स्थानीय किसानों को लाभ मिलेगा।

किसानों द्वारा वर्तमान में सरसो, बैगन, टमाटर, मूली, गाजर, गेंदा फूल और नेपियर घास की खेती की जा रही है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड के बीटीएम प्रबीर कुमार, सीआरपी राखल सोरेन, इजराइल प्रशिक्षु किसान नरेश किस्कू एवम अन्य किसान उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel