Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मांडू प्रखंड में फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले गए 9 लाख 15 हज़ार रुपए, 5 लाख 93 हज़ार रुपए की निकासी का किया गया असफल प्रयास

Follow

Published on: 24-09-2024

 

■ जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, रामगढ़ को विगत वर्षों में उनके कार्यालयों में हुए भुगतान की जांच करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

रामगढ़ (झारखंड)। रामगढ़ जिला अंतर्गत मांडू प्रखंड में फर्जी हस्ताक्षर कर 9 लाख 15 हज़ार रूपए के निकासी एवं 5 लाख 93 हजार रुपए के असफल प्रयास संबंधित सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी मांडू श्री संजय कोंगाडी द्वारा दिए जाने पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने रामगढ़ जिला अंतर्गत सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को विगत वर्षों में उनके कार्यालयों में हुए भुगतान का मिलान कर कर संतुष्ट हो लेने की कही फर्जी हस्ताक्षर कर या किसी अन्य तरकीब से कोई जालसाजी अथवा वित्तीय अनियमिता नहीं हुई हो सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

इसके पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी मांडू द्वारा अवैध निकासी की सूचना देते हुए बताया गया है की प्रथम दृष्टया मामले में श्री भुवनेश्वर महतो उर्फ लूरक महतो (पूर्व अनुबंध दैनिक कर्मी) एवं श्री मंजीत कुमार निम्न वर्गीय लिपिक सह नाजिर की संलिप्तता पाई गई है।

जिसके आलोक में उपायुक्त द्वारा दोषी कर्मियों पर तत्काल संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए श्री मंजीत कुमार निम्न वर्गीय लिपिक सह नजीर को निलंबित करने संबंधित प्रस्ताव तथा कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड रांची के पत्रांक 8000 दिनांक 02. 09. 2015 के आलोक में विभागीय कार्रवाई संचालन हेतु विधिवत आरोप प्रपत्र गठित कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel