
केन्द्र सरकार की की योजनाओं का प्रचार व कांग्रेस सरकार की कमियां गिना रहे कार्यकर्ता
दुर्गुकोंदल । विकासखंड दुर्गुकोंदल में भाजपा मंडल दुर्गुकोंदल के अंतर्गत बूथ केंद्र भीरावाही, कालागाव केंद्र में भाजपा ने सघन जनसंपर्क किया। विस्तारक तिरुपति राय भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शकुंतला नरेटी व प्रशिक्षण प्रभारी युवा मोर्चा देवेंद्र टेकाम भाजपा महामंत्री यीशु यारदे पोलिंग बूथ अध्यक्ष बलदेव दरो, पंकज जैन कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताया और प्रदेश कांग्रेस सरकार के झूठे वायदों को गिनाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने 9 वर्ष के कार्यकाल में ऐसी अनेक जन उपयोगी योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित किया है, जिसका लाभ प्रत्येक घर व परिवार को मिल रहा है। स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास, ई- श्रम कार्ड, स्वनिधि योजना, उज्ज्वला गैस आर्थिक रुप से कमजोर परिवार को प्रति माह | निशुल्क पांच किलो चावल आदि अनेक योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के हितों का ध्यान रखते हुये लागू की है। आमजनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शकुंतला नरेटी ने कहा कि कांग्रेस की झूठी प्रदेश सरकार ने जनता के साथ छल किया है। केन्द्र की महती जन योजनाओं को रोकने का काम तक कांग्रेस
सरकार कर रही है। जनता से सीधे संवाद में मोदी सरकार के सफल कार्य योजनाओं को व कांग्रेस सरकार के झूठ के खेल को बताया जा रहा है। इस दौरान मंडल के कार्यकर्ता सदस्य ग्रामीण सहित कार्यकर्ता शामिल रहे।