सिद्धार्थनगर फूड प्वाइजन से 23 बच्चों की तबीयत हुई खराब

प्रमुख समाचार
  • सभी का उपचार किया जा रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं।

स्थानीय थाना क्षेत्र के कोईरीडीहा में फूड प्वाइजनिंग से 23 बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी है। सभी के स्वजन आनन-फानन में इन बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया। सभी का उपचार डाक्टरों द्वारा किया जा रहा है। कोईरीडीहा में दीनदयाल के घर शाम को लालमोहन मिठाई बनाया गया था। मिठाई पड़ोस में रह रहे बच्चों को भी खाने के लिये दिया गया। मिठाई खाने के कुछ समय बाद इन बच्चों को उल्टी होने लगी और कुछ की हालत गंभीर हो गयी। बीमार बच्चों में महेश के तीन बच्चे 8 वर्षीय नन्दनी, युराज, शिवा, सुरेंद्र की 5 वर्षीय लड़की तान्या, राम भरोसे का 5 वर्षीय लड़का अंकित, 8 वर्षीय राजेश व 10 वर्षीय लड़की मोहनी, रामवृक्ष की 12 वर्षीय लड़की सोनाक्षी, 5 वर्षीय मधु व 10 वर्षीय लड़का दिवाकर, शिवकुमार की 10 वर्षीय लड़की सोनाक्षी, अर्जुन मौर्य का 12 वर्षीय लड़का रिशु व 10 वर्षीय प्रिन्श, दिनेश मौर्य का 5 वर्षीय लड़का आर्यन, सन्तोष की 7 वर्षीय लड़की कविता, शिवकुमार मौर्य का 10 वर्षीय लड़का कार्तिक मौर्य व 5 वर्षीय शुभम शामिल हैं। डा0 अखिलेश कुमार आजाद व डा0 एसके भारती ने बताया कि सभी का उपचार किया जा रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं। इस दौरान विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा, दीपक यदुवंशी प्रदेश महासचिव कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश, सीएमओ डा0 बी0के0अग्रवाल, एसडीएम प्रदीप कुमार यादव, सीओ गर्वित सिंह, एसओ पंकज कुमार पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़़ प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़़ प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, अभय सिंह, श्याम सुन्दर चौधरी, शान्ति नारायन त्रिपाठी, मानव अधिकार जिला अध्यक्ष नीलू रूगटा नवाब खान, अल्ताफ हुसैन, डा0 सरफराज अन्सारी, डा0 शादाब अंसारी सोनू निगम आदि लोग मौजूद रहें।
बाइट चिकित्साक प्रभारी