बस्ती

थाना कप्तानगंज अंतर्गत हुए चोरी से सम्बंधित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर चोरी गये आभूषण किया गया बरामद!

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*थाना कप्तानगंज अंतर्गत हुए चोरी से सम्बंधित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर चोरी गये आभूषण किया गया बरामद!*

थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में थाना  कप्तानगंज पुलिस टीम  द्वारा दिनांक 25.07.2023 को शशि सिंह पत्नी सभाजीत पाल सिंह ग्राम अभयपुरा के घर लगभग 11.30 बजे  हुई चोरी जिसमें थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 185/2023धारा 457,380, 411आइपीसी पंजीकृत किया गया था  से सम्बंधित  बाल अपचारी नरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ छोटू पुत्र  वीरेंद्र सिंह ग्राम अभयपुरा उम्र 13 वर्ष थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को आज दिनांक 27.07.2023 को  समय  करीब 07.20 बजे  जलेबीगंज चौराहे पर चाय की दुकान के पास से पुलिस अभिरक्षा में लेकर चोरी गये आभूषण दो अदद सोने की माला, एक  अदद मंगलसूत्र  सोने की, एक अदद सोने की अंगूठी,एक जोड़ी बाली सोने की, चार जोड़ी पायल, चांदी का कडा,सात जोड़ी बिछुआ  बरामद किया गया।

*बाल अपचारी का विवरण-*
नरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ छोटू पुत्र वीरेंद्र सिंह उम्र करीब 13 वर्ष ग्राम अभयपुरा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।

*बरामदगी का विवरण-* 02 अदद सोने की माला, 01अदद मंगलसूत्र सोने की, 01अदद सोने की अंगूठी,01 जोड़ी बाली सोने की, 04 जोड़ी पायल, चांदी का कडा,07जोड़ी बिछुआ ।

*पुलिस टीम का विवरण-*
उ0नि0 जय प्रकाश चौबे थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।
का0 सतेंद्र यादव,कां0 कन्हैया सिंह,कां0 सलीम अहमद थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।

Back to top button