शिक्षालय स्टार्ट अप के साथ पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का निर्माण शुरू –अभिषेक गुप्ता

प्रमुख समाचार

शिक्षालय स्टार्ट अप के साथ पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का निर्माण शुरू –अभिषेक गुप्ता

—एनजीओ पीडब्ल्यूएस के साथ सहयोगी संगठन राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो का सहयोग।

अयोध्या। एनजीओ पीडब्ल्यूएस के साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के सहयोग से पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का निर्माण गतिमान है।
उपरोक्त की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस शिक्षालय निर्माण व संचालन समिति के राष्ट्रीय टीम के सक्रिय सदस्य व राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह चंचल ने बताया कि अगले 2 वर्षों में पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का निर्माण पूरा करके इसके संचालन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।