थाना परसरामपुर पुलिस टीम द्वारा बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया!

बस्ती

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*थाना परसरामपुर पुलिस टीम द्वारा बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया!*

थाना परसरामपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 129/2023 धारा 363/366 IPC से सम्बंधित अभियुक्त अनुज उर्फ छोटू उर्फ अनूप पुत्र  ध्रुवराज  निवासी मडेरिया थाना परसरामपुर जनपद बस्ती को आज दिनांक 01.08.2023 को येरता चौराहा से समय करीब 11.45 बजे गिरफ्तार कर सम्बंधित अपहृता को बरामद किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. अनुज उर्फ छोटू उर्फ अनूप पुत्र  ध्रुवराज  निवासी मडेरिया थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 मोहम्मद मुस्तफा थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।
2.हे0कां0 भगवान दास थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।