चौहान गुट का सुपर मार्केट होटल में सम्मान समारोह आयोजित

रायबरेली

चौहान गुट कहता ही नहीं करके दिखाता है – जीसी सिंह चौहान

रायबरेली। अपनी सराहनीय कार्य के लिए जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के लगातार सराहनीय कार्य प्रगति पर है। प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शहर के सुपर मार्केट स्थित एक होटल में सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

जिसमें जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर विवेक सिंह, पूर्व विधायक सहित रिटायर्ड हुए एसआई ए.के. शुक्ला व पूरे परिवार का सम्मान व विदाई समारोह भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने की व प्रदेश सचिव संदीप पाठक ने कार्यक्रम का संचालन किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गजाधर सिंह सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में बैंक डायरेक्टर विवेक सिंह को आमंत्रित किया गया था।

प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने सभी का अंग वस्त्र तिरंगा टोपी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। इस मौके पर प्रदेश युवा मंत्री अमित फौजी, जिला महामंत्री मो. उमर, प्रदेश महामंत्री अवतार सिंह मोगा, महिला जिला अध्यक्ष बबीता वर्मा, सूची से शिव भोला, किरण कुमार, कोंसा अध्यक्ष सौरभ सिंह, नगर अध्यक्ष आशीष सोनी, सरदार गुरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, पंजाब सिंह, अमरीत सिंह, गोल्डी सरदार सहित सैकड़ों व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।