पुलिस थाना कुङीला के द्वारा 2000 रूपया के इनामी / फरार स्थाई वारण्टी आरोपी को गिरफ्तार किया

प्रमुख समाचार

पुलिस थाना कुङीला के द्वारा 2000 रूपया के इनामी / फरार स्थाई वारण्टी आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस अधीक्षक महोदय, टीकमगढ रोहित काशवानी के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री सीताराम एवं SDOP महोदय, राहुल कटरे के दिशा निर्देशन इनामी / फरारी की गिरफ्तारी धर पकङ कार्यवाही का अभियान चलाया जा रहा है। जो कि अभियान के तहत प्रकरण क्रमांक 172/2017 धारा 341,3284,385,427 भादवि में आरोपी विक्की उर्फ विक्रम सिंह ठाकुर पिता राजेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी इमिलिया थाना कुङीला का माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारण्ट जारी किया गया था जिसकी गिरफ्तारी के हरसंभव प्रयास किये गये स्थाई वारण्टी को स्थाई वारण्ट जारी होने के पूर्व से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय टीकमगढ़ के द्वारा 2000 रूपया का ईनाम घोषित किया गया। फरार स्थाई वारण्टी विक्की उर्फ विक्रम सिंह ठाकुर पिता राजेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी इमिलिया थाना कुङीला को पटोरा तिगैला ग्राम पटोरी से आज दिनांक 19/08/23 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

पुष्टी/बैठक के महासचिव बृजेन्द्र सिंह घोषी, सउनि संतोष कुमार, आर. 565 लक्ष्मण, आर. 150 संतोष कुमार, आर. 159 देशराज अहिरवार, आर. 636 राम ओझा, आर. 625 शेवदेव सिंह चंदेल की अहम भूमिका रही।