आस्था:नव निर्मित दुर्गा मंदिर की हुई छत ढलाई, मांडर विधायक श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की हुई शामिल।

प्रमुख समाचार

आस्था:नव निर्मित दुर्गा मंदिर की हुई छत ढलाई, मांडर विधायक श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की हुई शामिल।

शमीम अंसारी

इटकी : मोड़ स्तिथ नव निर्मित दुर्गा मंदिर की छत ढलाई का कार्य सोमवार को किया गया। ढलाई से पहले मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना की गयी। पूजा अर्चना के बाद अतिथि श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, संस्थापक डॉ. दिवाकर मिंज, (इतिहास विभागाध्यक्ष रांची वी.वी.रांची) व श्रीमती ढ़ेलोमयी हांसदा (प्रो.करमचंद भगत कॉलेज बेड़ो), भाजपा के युवा नेता सन्नी टोप्पो, ने नारियल फोड़कर और पहली कढ़ाई उठाकर ढलाई कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा युवा नेता सन्नी टोप्पो ने इस पुनीत कार्य के लिये समिति सदस्यों को बधाई दी। साथ ही कहा कि मंदिर के विकास के लिये समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिये। ढलाई कार्य मे इटकी सहित आस पास गांव के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर सहयोग दिया।
मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नीरज शाही ने बताया कि लाखों रुपये से बन रहे मुख्य दुर्गा मंदिर के अतिरिक्त शिव परिवार और राम दरबार मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर की लंबाई 31, चौड़ाई 30 वर्ग फीट है। दुर्गा मंदिर के गुंबद की ऊंचाई 21 फीट, जबकि शिव परिवार मंदिर और राम दरबार मंदिर की गुंबद की ऊंचाई 15-15 फीट होगी।