जगत के पालनहार भगवान जगन्नाथ जी का धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव –प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

उत्तर प्रदेश

जगत के पालनहार भगवान जगन्नाथ जी का धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव –प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

पंचामृत, दूध ,दही ,मक्खन गंगाजल से किया गया भगवान जगन्नाथ जी का अभिषेक

====================

श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट प्रयागराज के तत्वाधान में प्रयागेश्वर मंदिर भगवान जगन्नाथ जी के धाम काशी राजनगर में मनाया गया जगत के पालनहार भगवान जगन्नाथ जी का 5250 वां जन्मोत्सव  समारोह इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने नए वस्त्र धारण कराकर पूरे विधि विधान के साथ उनके बाल स्वरूप गोपाल जी को  दूध ,दही, मक्खन, शहद,पंचामृत गंगाजल से अभिषेक किया और फल फूल पंचमेवा सहित छप्पन प्रकार के पकवानों से भोग लगा कर महाआरती की 

    रथ यात्रा सहसंयोजक राजेश केसरवानी बताया कि इस अवसर पर भक्तगण नाचते गाते हुए भगवान जगन्नाथ जी का भजन कीर्तन किया

       इस अवसर पर बसंत लाल आजाद, जयराम गुप्ता, दाऊ दयाल गुप्ता ,गगन दास गुप्ता , राजेश केसरवानी, त्रिलोकी केसरवानी, अमर रस्तोगी ,शुभम साहू, अरुण अग्रवाल,शशिकांत जायसवाल ,मालती केसरवानी, महेश चौरसिया एवं सैकड़ो भक्तगण उपस्थित रहे