महापौर गणेश केसरवानी ने कृष्ण जन्माष्टमी में किया गौ पूजन — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता 

उत्तर प्रदेश

महापौर गणेश केसरवानी ने कृष्ण जन्माष्टमी में किया गौ पूजन — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता 

7 सितंबर प्रयागराज, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हेतापट्टी झूंसी में क्षमा जन सेवा समिति प्रयागराज के तत्वाधान में गौ पूजन एवं गोपाल कृष्ण पूजन कार्यक्रम में महापौर गणेश केसरवानी ने गौपूजन किया और कहा कि हमारे सनातन संस्कृति में ही गाय को गौ माता कहा जाता है उसे पशु की संज्ञा नहीं दी गई और गौ माता में सृष्टि के समस्त देवी देवताओं का वास है और भगवान श्री कृष्ण गोपालक बनकर गौ माता की सेवा करते थे और कहा  की गौ सेवा ही सही रूप से गौ पूजन है  

       इस अवसर पर राजन शुक्ला, राजेश केसरवानी, रामबाबू केसरवानी, शैलेंद्र गुप्ता, विवेक मिश्रा, अमर सिंह, पार्षद मुकेश लारा, पार्षद मयंक यादव,मनीष केसरवानी, आदि रहे