अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा झांसी सम्मानीय पदाधिकारियों एवं समाज सेवियों का स्वागत किया

प्रमुख समाचार

झांसी -आज अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा झाँसी के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कागरे के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक चौधरी जी के मार्गदर्शन व जिला महामंत्री महेंद्र चौहान जी के बिशेष सहयोग से आज गोगा नवमी के पावन पर्व पर गोरख टीला पिछोर पर मत्था टेका एवं गुरुगोरखनाथ सेवा मण्डल, के पदाधिकारियों उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ नगरनिगम,वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति नगरनिगम,वाल्मीकि आदर्श कन्या विवाह सम्मेलन समिति ,महादलित परिसघ,वाल्मीकि रक्षा दल इत्यादि संगठनों के संरक्षक,प्रदेशाध्यक्ष,प्रदेश प्रभारी,जिलाध्यक्ष,समिति अध्यक्ष सहित सम्मानीय पदाधिकारियों एवं समाज सेवियों का स्वागत किया।
शहर से चलकर गाजेबाजे के साथ भारी भक्तगणों के हुजूम के साथ भव्य जलूस गोरख टीला होते हुये पिछोर पहुँचे इसी पुनीत मौके पर छड़ी जलूस का पुष्प बर्षा कर भव्य स्वागत किया।