थाना नगर पुलिस टीम द्वारा खोए हुए मंदबुद्धि लड़के को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया!

बस्ती

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*थाना नगर पुलिस टीम द्वारा खोए हुए मंदबुद्धि लड़के को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया!*

चौकी प्रभारी करहली मय पुलिस टीम द्वारा अपने घर का रास्ता भूल कर जनपद बस्ती आ जाने से संबंधित मंदबुद्धि की लड़के को सोशल मीडिया/पुलिस कर्मियों द्वारा बनाए गए वॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से लड़के के घर वालो का पता करने पर जानकारी मिली कि इसराइल पुत्र मोहम्मद इब्राहिम निवासी नौतनवा थाना नौतनवा जनपद महराजगंज अपने लड़के मोहम्मद हसनराजा उर्फ मोनू को पिछोछा शरीफ जनपद अंबेडकर नगर दिखाने गया था, जिसका दिमांगी हालत ठीक नहीं है। अंबेडकर नगर से ही उनका बेटा का साथ छूट गया उसके बाद से खोजबीन कर रहे थे थाना नगर क्षेत्र में मिले मंदबुद्धि लड़के का नाम पता जानकारी कर परिजनों को सूचना दिया गया। तस्दीक हो जाने पर परिजनों को बुला कर सकुशल सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा नगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए थाना नगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

*बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-*
1. थानाध्यक्ष नगर श्री संतोष कुमार थाना नगर जनपद बस्ती।
2. चौकी प्रभारी करहली श्री अनस अख्तर थाना नगर जनपद बस्ती।
3. आरक्षी ज्योति प्रकाश, आरक्षी अजय कुमार थाना नगर जनपद बस्ती।