मांडर ब्लॉक में वज्रपात एवं सड़क दुर्घटना से मृत्यु हुए मृतक के परिजनों को मिला मुआवजा।

प्रमुख समाचार

मांडर ब्लॉक में वज्रपात एवं सड़क दुर्घटना से मृत्यु हुए मृतक के परिजनों को मिला मुआवजा।

शमीम अंसारी

मांडर ब्लॉक मे वज्रपात एवं सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुए उनके परिजनों के बीच चेक का वितरण माननीय विधायक शिल्पी नेहा तिर्की द्वारा किया गया।जिन मृतक के परिजनों के बीच चेक वितरण किया गया वे क्रमशः इस प्रकार है-मृतक हेमला देवी, परिजन नारायण गोप, ग्राम सोसई, आपदा- वज्रपात, अनुग्रह राशि- चार लाख,।मृतक तफेजुल अंसारी, परिजन अख्तर अंसारी, ग्राम करकरा, आपदा- वज्रपात, अनुग्रह राशि- 4 लाख।मृतक आशा देवी, परिजन- पंचू गोप, ग्राम बरगड़ी, अपादा-वज्रपात, अनुग्रह राशि – 4 लाख।मृतक अब्दुल रकीब, परिजन- हजरा खातून, ग्राम – करकरा, आपदा – वज्रपात, अनुग्रह राशि – 4 लाख।
मृतक रामवृत लोहरा, परिजन बसंती देवी, ग्राम जाहेर, आपदा- सडक दुर्घटना, अनुग्रह राशि – 1 लाख।मृतक जमुना कच्छप, परिजन- सुमरी कुजूर, ग्राम प्रयागो, आपदा – सडक दुर्घटना, अनुग्रह राशि – 1 लाख।मृतक मवेशी एक भैंस, परिजन- चांदो तिग्गा, ग्राम ब्राम्बे, आपदा – वज्रपात, अनुग्रह राशि – 25 हजार।मौक़े पर अंचलाधिकारी, प्रमुख फिलीप सहाय एक्का,उप प्रमुख अमानत अंसारी,पार्टी प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव, विधायक प्रतिनिधि जमील मल्लिक, नसीम अंसारी, आबिद अंसारी एवं अन्य उपस्थित रहे।।