थाना सोनहा पुलिस द्वारा हत्या करने वाले अभियुक्त को 24 घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार!

बस्ती

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*थाना सोनहा पुलिस द्वारा हत्या करने वाले अभियुक्त को 24 घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार!*

थाना सोनहा पुलिस द्वारा थाना सोनहा पर हत्या करने के सम्बन्ध में दिनांक-27.09.2023 को पंजीकृत मु0अ0सं0 227/2023 धारा 302 IPC से *सम्बंधित अभियुक्त 1.* महेश चौहान पुत्र त्रिभुवन को मुखबिर खास की सूचना पर 24 घंटे के अन्दर दिनांक 28.09.2023 को समय करीब 13:30 बजे भीरिया बाजार से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. महेश चौहान पुत्र त्रिभुवन निवासी ग्राम रामपुर मुडंरी थाना सोनहा जनपद बस्ती |

*घटना/ पूछताछ का संछिप्त विवरण-*
दिनांक-14.09.2023 को थाना सोनहा जनपद बस्ती पर सूचना प्राप्त हुआ कि थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामपुर मुंडरी अंतर्गत एक महिला फूला देवी पत्नी महेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी है, जिस पर थाना सोनहा पुलिस द्वारा मृतका के शव को नियमानुसार पुलिस कब्जा में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया | दिनांक-27/09/2023 को मृतका के भाई द्वारा प्राप्त प्रार्थना-पत्र व मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट (सिर में आई चोटों के कारण) के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अभियुक्त 1. महेश चौहान पुत्र त्रिभवन द्वारा बताया गया कि मेरी पत्नी बार-बार लड़ाई-झगड़ा करती थी व घर से भाग जाने की धमकी देती रहती थी जिसके कारण मैं तख्त से बार-बार उसका सर लड़ाकर मार रहा था जिससे उसके सिर में लगे चोट के कारण उसकी मृत्यु हो गई | थाना सोनहा पुलिस द्वारा अभियुक्त 1. महेश चौहान पुत्र त्रिभुवन को दिनांक 28.09.2023 को समय करीब 13:30 बजे भीरिया बाजार से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक सोनहा शैलेश कुमार सिंह जनपद बस्ती |
2. अपराध निरीक्षक दयानंद यादव थाना सोनहा जनपद बस्ती |
3. हे0का0 राघवेन्द्र दुबे, का0 करमजीत यादव, म0आ0 कुमारी प्रिया थाना सोनहा जनपद बस्ती|